Hospital contact: 0755-4260605|Open 24 Hours

पित्त की पथरी का ऑपरेशन

Gallstone Surgery in Bhopal

लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) विधि से कम दर्द, छोटे निशान, जल्दी रिकवरी

पित्त की पथरी क्या है?

पित्त की पथरी (Gallstones) पित्ताशय (Gallbladder) में बनने वाली कठोर पत्थर जैसी संरचनाएं हैं। पित्ताशय पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में लिवर के नीचे स्थित एक छोटी थैली है जो पाचन में मदद करने वाले पित्त (Bile) को संग्रहित करती है।

भारत में लगभग 10-15% लोगों को पित्त की पथरी होती है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक आम है।

पथरी के लक्षण (Symptoms)

  • •पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में तेज दर्द - खासकर खाना खाने के बाद
  • •पीठ और कंधे में दर्द - दाहिने कंधे तक जाता है
  • •जी मिचलाना और उल्टी
  • •तेल-घी खाने के बाद तकलीफ
  • •पेट फूलना और अपच

⚠️ अगर तेज बुखार, पीलिया (आंखें पीली), या लगातार तेज दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: पथरी का ऑपरेशन कैसे होता है?

जवाब: आजकल पथरी का ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) विधि से होता है। इसमें पेट पर 3-4 छोटे छेद (5-10 मिमी) किए जाते हैं। एक छेद से कैमरा और बाकी से उपकरण डाले जाते हैं। सर्जन मॉनिटर देखकर पित्ताशय को निकाल देते हैं। पूरा ऑपरेशन 30-45 मिनट में हो जाता है।

सवाल: पथरी का ऑपरेशन में कितना समय लगता है?

जवाब: लेप्रोस्कोपिक पथरी ऑपरेशन में 30-45 मिनट लगते हैं। मरीज को सुबह भर्ती किया जाता है, दोपहर तक ऑपरेशन हो जाता है, और अगले दिन सुबह तक छुट्टी मिल जाती है। कुछ मामलों में उसी दिन शाम को भी छुट्टी हो सकती है।

सवाल: पथरी का ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए?

जवाब: ऑपरेशन के बाद पहले 2-4 हफ्ते हल्का भोजन खाएं:

  • • दाल, खिचड़ी, रोटी, चावल - सब खा सकते हैं
  • • तेल-घी कम मात्रा में शुरू करें
  • • तला हुआ खाना 2-3 हफ्ते बाद से
  • • धीरे-धीरे सामान्य खाना शुरू करें

4-6 हफ्ते बाद पूरी तरह सामान्य खाना खा सकते हैं।

सवाल: क्या पथरी बिना ऑपरेशन ठीक हो सकती है?

जवाब: बहुत छोटी कोलेस्ट्रॉल पथरी को दवाओं से घोलने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन इसमें 6-12 महीने लगते हैं और सफलता दर कम है। साथ ही पथरी दोबारा बन सकती है। बड़ी पथरी या दर्द वाली पथरी के लिए सर्जरी ही सबसे प्रभावी और स्थायी इलाज है।

सवाल: पित्ताशय निकालने के बाद क्या दिक्कत होती है?

जवाब: पित्ताशय के बिना भी शरीर सामान्य रूप से काम करता है। लिवर सीधे आंत में पित्त भेजता रहता है। शुरू में कुछ लोगों को:

  • • पतले दस्त हो सकते हैं (कुछ हफ्तों में ठीक)
  • • तेल खाने पर हल्की बेचैनी (अस्थायी)

99% मरीज 4-6 हफ्ते में पूरी तरह सामान्य जीवन जीते हैं।

सवाल: भोपाल में पथरी का ऑपरेशन कहां कराएं?

जवाब: भोपाल के इंद्रापुरी में आर.के. हॉस्पिटल में डॉ. राजेश कानूनगो पथरी का लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन करते हैं। उन्हें 34 वर्षों का अनुभव है और उन्होंने फ्रांस (IRCAD) और बेल्जियम से एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक ट्रेनिंग ली है। फोन: 0755-4260605

सवाल: पथरी का ऑपरेशन का खर्च कितना होता है?

जवाब: लेप्रोस्कोपिक पथरी ऑपरेशन का खर्च निर्भर करता है:

  • • कमरे का प्रकार (जनरल वार्ड / प्राइवेट)
  • • हॉस्पिटल में रहने की अवधि
  • • बीमा कवरेज

सटीक खर्च जानने के लिए आर.के. हॉस्पिटल से संपर्क करें। अधिकांश बीमा में पथरी का ऑपरेशन कवर होता है।

लेप्रोस्कोपिक vs ओपन सर्जरी

पहलूलेप्रोस्कोपिक (दूरबीन)ओपन सर्जरी
चीरा3-4 छोटे छेद (5-10 मिमी)बड़ा चीरा (10-15 सेमी)
दर्दकमज्यादा
हॉस्पिटल में रहना1 दिन3-5 दिन
काम पर वापसी1 हफ्ते में4-6 हफ्ते
निशानलगभग नहीं दिखतेबड़ा निशान

डॉ. राजेश कानूनगो

वरिष्ठ सर्जन एवं निदेशक, आर.के. हॉस्पिटल, इंद्रापुरी भोपाल

  • • अनुभव: 34 वर्ष
  • • योग्यता: MBBS, MS (Surgery), FIAGES, FMAS, FALS (Robotics)
  • • विशेष प्रशिक्षण: IRCAD फ्रांस, बेल्जियम से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
  • • विशेषज्ञता: लेप्रोस्कोपिक पथरी, हर्निया, बैरिएट्रिक सर्जरी

अभी अपॉइंटमेंट बुक करें

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें। डॉ. राजेश कानूनगो से मिलें।

OPD समय: सुबह 9-12, शाम 5:30-9 बजे | रविवार: सुबह 10-1 बजे

English Version

Part of the gallstones, gallbladder surgery and eating afterwards guide

From this question to a practical consultation

Use this guide to prepare the history for a discussion about gallstones, gallbladder surgery and eating afterwards. Record when the concern began, what has changed and how it affects daily activities. Bring reports and prescriptions already available; you can ask which further tests would help before arranging more investigations.

At the visit, ask what the clinician thinks is most likely and which findings support that view. If the diagnosis remains uncertain, ask how it will be clarified and which changes should prompt earlier assessment. A clear next step is more useful than collecting several possible labels from online searches.

Before leaving, confirm the purpose of each prescribed treatment, the follow-up date and who will communicate results. Keep that plan with your symptom record so a review can compare progress. Tell the clinician if the plan is difficult to follow because of work, costs, side effects or care responsibilities.

The care pathway: Gallstones, gallbladder surgery and eating afterwards
  1. 1

    Review pain pattern and ultrasound

  2. 2

    Check for inflammation or duct blockage

  3. 3

    Choose observation or appropriate treatment

  4. 4

    Follow discharge and eating advice

The sequence explains planned care. Urgent symptoms require prompt assessment and may change this pathway.

The assessment before a treatment decision

A clinician combines the symptoms, examination and ultrasound findings. Blood tests may be requested if infection, liver involvement or a blocked bile duct is suspected. Sometimes further imaging or a bile-duct procedure is needed before an operation.

Medical guidance: NIDDK: Treatment for gallstones · NIDDK: Gallstones

How can I prepare for an assessment of these symptoms?

Bring a symptom timeline, relevant reports, current prescriptions and your main questions. Ask how the diagnosis will be assessed, whether further tests are needed, what follow-up is planned and which changes require earlier care.

Continue with symptoms, treatment options, warning signs and related guides

Call Now